{"_id":"5e9d5d898ebc3e76c83e32a4","slug":"coronavirus-news-in-kanpur-you-will-get-ten-thousand-rupees-for-catching-a-jamati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"kanpur: एक जमाती-रोहिंग्या को पकड़वाने पर दस-दस हजार रुपये मिलेंगे, यहां दें सूचना, गोपनीय रहेगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur: एक जमाती-रोहिंग्या को पकड़वाने पर दस-दस हजार रुपये मिलेंगे, यहां दें सूचना, गोपनीय रहेगा नाम
Mon, 20 Apr 2020 02:15 PM IST
शिखा पांडेय
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर- मरकज में शामिल हुए जमातियों और रोहिंग्या को पकड़वाने को लेकर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने इनाम की घोषणा की है। एक जमाती व रोहिंग्या को पकड़वाने पर दस-दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इस संबंध में आईजी ने रेंज के सभी जिलों कानपुर के अलावा कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद के एसपी को निर्देश किए हैं। कानपुर और कन्नौज से जमाती पकड़े जा चुके हैं। दो दिन पहले खुलासा हुआ कि मरकज में रोहिंग्या भी शमिल हुए थे।
ऐसे में पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया। इनका पता लगाने के लिए अब जनता से भी सहयोग मांगा गया है। आईजी ने बताया कि पकड़े जाने पर जमातियों और रोहिंग्या पर हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां दें सूचना, गोपनीय रहेगा सूचनाकर्ता का नाम
आईजी ने बताया कि सूचना देने वालों का नाम, पता आदि गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112, 100, संबंधित थाने या एसपी दफ्तर के अलावा कोरोना हेल्पलाइन नंबर पर भी जमातियों के बारे में जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के सीयूजी मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिये सूचना दी जा सकती है।

शहर में अब तक 158 जमाती पकड़े गए
एक अप्रैल से जमातियों की धरपकड़ शुरू हुई। शुरुआत में 119 जमातियों के बारे में जानकारी मिली। इन सभी को क्वारंटीन किया गया। इसके बाद शहर में छिपे 39 और जमाती पकड़े गए। अब तक कुल 158 जमाती पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा कन्नौज में 39 जमाती पकड़े गए।
केवल एक रोहिंग्या की है जानकारी
गृह मंत्रालय और शासन के निर्देश के बाद पुलिस ने रोहिंग्या का रिकार्ड खंगाला। एलआईयू की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में केवल एक रोहिंग्या है, जो पिछले साल अगस्त से जेल में बंद है। उसका नाम अयास है। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि गोपनीय टीमों को लगाया गया है। अगर रोहिंग्या मिलते हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।