फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus news in kanpur: businessman died from Corona in kanpur

Coronavirus in kanpur: कोरोना से मरे कारोबारी के खानदान के डेढ़ सौ लोगों पर खतरा

Mon, 20 Apr 2020 09:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Apr 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
coronavirus news in kanpur: businessman died from Corona in kanpur
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : गूगल
कानपुर में कोरोना से मरे कर्नलंगज के कारोबारी के खानदान के करीब डेढ़ सौ लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। अब उनके रिश्तेदार जांच में संक्रमित निकल रहे हैं। रविवार को सिविल लाइंस से सटे ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रहने वाली भांजी, कर्नलगंज में रहने वाले भांजे, बहन, एक कर्मचारी और दो रिश्तेदार समेत छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके पहले भी एक लड़की और महिला में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। माना जा रहा है कारोबारी की बीमारी के दौरान ये लोग उन्हें देखने आए थे और वे भी संक्रमण के चपेट में आ गए। कारोबारी के परिचितों का कहना है कि उनका खानदान बहुत बड़ा है।
विज्ञापन


उसमें डेढ़ सौ से अधिक लोग होंगे। स्वास्थ्य विभाग अब यह पता करने में जुट गया है कि कारोबारी की बीमारी के दौरान उन्हें कौन-कौन देखने आया। इसके अलावा ग्वालटोली में रहने वाली भांजी के संपर्क में आने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी से संक्रमण की दो तरह की चेन बन रही हैं। एक तो रिश्तेदारों की है और दूसरे उन लोगों की जिनसे उनके व्यावसायिक संबंध रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के लोग भी उनसे मिलने आते रहे हैं।

कोरोना संदिग्ध ढाई सौ लोगों के सैंपल लिए
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि जहां रोगी मिल रहे हैं, वहां लोगों के सैंपल लेने का सिलसिला जारी है। रविवार को रात तक 250 सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

शहरकाजी ओसामा की भी होगी जांच
जमीअत उलेमा के प्रदेश अध्यक्ष और शहर काजी मौलाना मो. मतीनुल हक ओसामा ने भी गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच कराई थी। टीम ने अशरफाबाद के मदरसे में छात्रों के साथ शिक्षकों की भी जांच की थी। उस वक्त उनके शरीर का तापमान सामान्य रहा है। मदरसा छात्रों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब उनकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed