फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus In Up: Win from Corona but losing to loved ones

Coronavirus: कोरोना से जीते पर अपनों से हार रहे, ठीक होने के बाद घर पहुंचे लोगों से पड़ोसी कर रहे परहेज

Mon, 22 Jun 2020 08:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Jun 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Up: Win from Corona but losing to loved ones
कोरोना पॉजिटिव को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
कोरोना को हराने के बाद लोग खुशी-खुशी घर तो पहुंच जाते हैं लेकिन अपने ही उनसे परहेज करते हैं। घर वाले, आसपास के लोग उनसे मिलने, पास जाने में कतराते हैं। फॉलोअप में जब स्वास्थ्य विभाग की मॉनीटरिंग टीमों ने उनका हालचाल लिया तो कोरोना से जंग जीतने वालों ने अपनी व्यथा बताई।
विज्ञापन


इस पर सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने अपील जारी करके लोगों से अनुरोध किया है कि ठीक हो चुके रोगियों को भावनात्मक संबल दें। इससे सेहत की रिकवरी बहुत जल्दी होती है। भेदभाव बिल्कुल न करें। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 533 लोग अब तक रोगमुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


जब ये लोग घर पहुंचे तो उन्हें पहले जैसा अपनापन नहीं मिला। वे घरों में क्वॉरंटीन जैसी स्थिति में हैं। टीमें इनकी सेहत की मॉनीटरिंग कर रही हैं। कोरोना मुक्त हो चुके सिविल लाइंस के दो लोगों ने बताया कि घर के लोग उनसे फासला रखते हैं। मोहल्ले के लोग दूर से ही दुआ सलाम कर लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने भी घर आना बंद कर दिया है। कोरोना मुक्त हो चुके कर्नलगंज के तीन लोगों ने बताया कि पड़ोसी बच्चों को घर आने से मनाकर दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह सिलसिला अस्पताल से शुरू हो जाता है। कोरोना संक्रमितों के घर वाले उन्हें अस्पताल में छोड़ देते हैं, बुलाने पर भी कोरोना के डर से नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed