{"_id":"5ea1515fe90bce0f62637894","slug":"coronavirus-in-up-two-corona-suspects-captives-escaped-from-isolation-ward-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in up: आइसोलेशन वार्ड की खिड़की की जाली काटकर भागे दो बंदी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in up: आइसोलेशन वार्ड की खिड़की की जाली काटकर भागे दो बंदी, हड़कंप
Thu, 23 Apr 2020 02:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड से भागे दो बंदी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में आइसोलेशन वार्ड से दो बंदियों के भागने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मोहल्ला मोतीनगर निवासी अजय उर्फ करिया व रोहित पुत्र लक्ष्मण को दही चौकी पुलिस ने 19 अप्रैल की रात शहर के मोहल्ला आवास विकास में इलेक्ट्रानिक गोदाम में चोरी के प्रयास में पकड़कर 20 अप्रैल को जेल भेजा था।
जेल में खांसी, जुकाम की समस्या बताने पर दोनों की आमद कर जिला अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही गई। जिस पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों का सैंपल लेकर 14 दिन के लिए आइसोलेट कर दिया गया।
बुधवार देर रात दोनों आरोपी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की खिड़की की जाली काटकर हथकड़ी हाथ से निकालकर भाग निकले। दोनों के भागने की सूचना पर मेडिकल स्टॉफ व पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व सदर कोतवाल समेत स्वाट टीम ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दोनों को पकड़ने के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी। हालांकि गुरुवार दोपहर बाद तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।