{"_id":"5f11ca59f1f406724f014cda","slug":"coronavirus-in-up-14-corona-infected-in-unnav-along-with-one-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In UP: कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज, एक विधायक समेत उन्नाव में 14 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In UP: कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज, एक विधायक समेत उन्नाव में 14 कोरोना संक्रमित
Fri, 17 Jul 2020 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के सफीपुर विधायक व एक बैंक कर्मी सहित 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई हैं। इसमें चार महिलाएं, एक वृद्ध सहित सात अन्य लोग भी शामिल हैं। संक्रमितों को सरस्वती मेडिकल कालेज व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सफीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बंबालाल दिवाकर ने तीन दिन पहले लखनऊ में कोरोना की जांच कराई थी। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
जिले से भेजे गए सैंपलों में कांशीराम कॉलोनी निवासी 34 व 36 साल की दो महिलाएं, पाटन तहसील की एक राष्ट्रीयकृत बैंक का कर्मचारी, सफीपुर में 55 वर्षीय वृद्ध, 25 वर्षीय महिला, सफीपुर के ही मोहल्ला सरायं सूबेदार निवासी 48 वर्षीय महिला, उन्नाव शहर में नवीन मंडी निवासी 38 वर्षीय युवक और शुक्लागंज के आर्य नगर निवासी 45 वर्षीय युवक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कराई गई जांच में दो बच्चे, एक महिला व दो मीडिया कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों को जिले के अलग-अलग कोविड एलवन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में कुल 416 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 161 को घर भेजा जा चुका है। 249 का इलाज चल रहा है। इसमें 6 की मौत हो चुकी है।