फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in UP: 14 corona infected in Unnav along with one MLA

Coronavirus In UP: कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज, एक विधायक समेत उन्नाव में 14 कोरोना संक्रमित

Fri, 17 Jul 2020 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Jul 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: 14 corona infected in Unnav along with one MLA
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
उन्नाव जिले के सफीपुर विधायक व एक बैंक कर्मी सहित 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई हैं। इसमें चार महिलाएं, एक वृद्ध सहित सात अन्य लोग भी शामिल हैं। संक्रमितों को सरस्वती मेडिकल कालेज व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


सफीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बंबालाल दिवाकर ने तीन दिन पहले लखनऊ में कोरोना की जांच कराई थी। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिले से भेजे गए सैंपलों में कांशीराम कॉलोनी निवासी 34 व 36 साल की दो महिलाएं, पाटन तहसील की एक राष्ट्रीयकृत बैंक का कर्मचारी, सफीपुर में 55 वर्षीय वृद्ध, 25 वर्षीय महिला, सफीपुर के ही मोहल्ला सरायं सूबेदार निवासी 48 वर्षीय महिला, उन्नाव शहर में नवीन मंडी निवासी 38 वर्षीय युवक और शुक्लागंज के आर्य नगर निवासी 45 वर्षीय युवक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कराई गई जांच में दो बच्चे, एक महिला व दो मीडिया कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों को जिले के अलग-अलग कोविड एलवन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में कुल 416 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 161 को घर भेजा जा चुका है। 249 का इलाज चल रहा है। इसमें 6 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed