फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in kanpur: six deaths due to corona in a week in kanpur

कानपुर: खतरों भरा जून, एक हफ्ते में कोरोना से छह मौतें, ये बरतें सावधानियां

Tue, 09 Jun 2020 02:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Jun 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in kanpur: six deaths due to corona in a week in kanpur
कानपुर में एक हफ्ते में कोरोना से छह मौतें - फोटो : पेक्सेल्स
जून के आठ दिन के अंदर कोरोना से छह मौतें हुई हैं। इनमें दो रोगी सिर्फ ऐसे रहे हैं जिनमें सिर्फ कोरोना के लक्षण थे, दूसरे कोई रोग की जटिलताएं नहीं थीं। इससे कोरोना वायरस के और अधिक आक्रामक होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पुराने रोगियों और बुजुर्गों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कतई न करें। यह खतरनाक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने सुझाव दिया है कि बच्चे अपने बुजुर्गों की हिफाजत करें।
विज्ञापन


अगर बाहर जाते हैं तो सीधे आकर दादा-दादी, नाना-नानी से न मिलें। पहले कपड़े  बदलें और अपने को साफ कर लें। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि सबसे जरूरी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरतें सावधानियां
- पुराने रोगी अपने डाक्टर से संपर्क कर दवा का डोज दुरुस्त कराएं। 
- कोई मर्ज बढ़ने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घट सकती है। 
- बुजुर्गों, पुराने रोगियों से जुकाम-बुखार के रोगी दूरी बनाए रखें। 
- घर में रहने पर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, हाथ धोते रहें। 
- बाहर से आने वाला सीधे बुजुर्गों और रोगियों से न मिले। 
- सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं, वहां कोई चीज न छुएं। 
- बेवजह मेहमानों को न बुलाएं, पार्टी न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed