फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: Patient dies of corona after eight months, 19 new infected found, 57 active cases

Coronavirus in Kanpur: आठ महीने बाद कोरोना से रोगी की मौत, 19 नए संक्रमित मिले, 57 एक्टिव केस

Sun, 16 Apr 2023 04:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Apr 2023 04:17 PM IST
सार

तपिश बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज कानपुर। तपिश बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज हो गया है। 24 मार्च से अब तक 72 पुरुष और महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस समय कोरोना के 57 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: Patient dies of corona after eight months, 19 new infected found, 57 active cases
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आठ महीने बाद कोरोना संक्रमित एक रोगी की मौत हो गई। उसका इलाज आर्यनगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उसके गुर्दे फेल हो गए थे और डायलिसिस चल रही थी। जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि हुई। इस साल कोरोना से यह पहली मौत है। पिछले साल 22 अगस्त को बाबूपुरवा के रहने वाले टाइप वन डायबिटीज रोगी की कोरोना से मौत हुई थी। इसके साथ ही कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें कुछ रोगी लखनऊ और चित्रकूट से लौटे थे। एक महिला संक्रमित जम्मू से दर्शन करके लौटी थी। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन


चंदारी के रहने वाले 55 वर्षीय रोगी को डायलिसिस के लिए शुक्रवार को आर्यनगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उसकी जांच कराई गई। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रोगी को अस्पताल के होल्डिंग एरिया में रखा गया था। रिपोर्ट आने के बाद उसे हैलट में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी, इसके पहले ही कार्डियक अरेस्ट हो गया और मौत हो गई। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि रोगी का सीरम क्रेटेनिक सात रहा है। कोविड पोर्टल पर रोगी की मौत अपडेट कर दी गई।

विज्ञापन

तपिश बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज
तपिश बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज कानपुर। तपिश बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज हो गया है। 24 मार्च से अब तक 72 पुरुष और महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस समय कोरोना के 57 एक्टिव केस हैं। बाकी संक्रमित होम आइसोलेशन में इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। हैलट के कोविड अस्पताल में सिर्फ एक रोगी भर्ती हुई है। इसके अलावा तीन रोगी नोएडा, दिल्ली और लखनऊ के अस्पताल में कैंसर, हृदय रोग का इलाज करा रहे हैं। अन्य संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। रैपिड रिस्पांस टीमें रोगियों की मॉनीटरिंग कर रही हैं। सीएमओ डॉ. रंजन का कहना है कि शहरियों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed