फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: One more infected with corona found, infection confirmed in three people in 24 hours

Coronavirus in Kanpur: कोरोना का एक संक्रमित और मिला, 24 घंटे में तीन लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि

Mon, 27 Mar 2023 09:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Mar 2023 09:40 AM IST
सार

कानपुर में एक और मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। रोगी का इस समय दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज चल रहा है। शहर में 24 घंटे में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: One more infected with corona found, infection confirmed in three people in 24 hours
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कोरोना का एक संक्रमित और मिला है। विश्वबैंक बर्रा के रहने वाले रोगी में कोरोना की पुष्टि हुई है। रोगी का इस समय दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज चल रहा है। उसकी जांच भी दिल्ली में हुई है। रैपिड रिस्पांस टीम ने रोगी के घर जाकर उसके परिजनों की सैंपलिंग की। एंटीजन टेस्ट निगेटिव आया है।

विज्ञापन


इसके अलावा जिस महिला कैदी को कोरोना की पुष्टि हुई है, उसकी बैरक में जाकर 210 सैंपल लिए गए। रविवार को कुल 1092 सैंपल की जांच की गई। इनमें 790 सैंपल की आरटीपीसीआर और 302 सैंपल की एंटीजन जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। शनिवार को मिले दो कोरोना पॉजिटिव में महिला कैदी का इलाज हैलट में डॉ. आरके वर्मा के अंडर में चल रहा है। उसके दोनों गुर्दे खराब हैं। विनायकपुर की रोगी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

जिला सर्वेलांस अधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि एंटीजन टेस्ट के बाद रोगियों के इलाज में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट, बस अड्डा तथा विभिन्न जगहों पर रैंडम सैंपलिंग की गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने अस्पतालों में अलर्ट घोषित कर दिया है। सभी को कोरोना के लक्षण वाले रोगियों की रिपोर्टिंग के लिए कहा गया है। जिला जेल और विनायकपुर में मिले कोरोना संक्रमितों के संक्रमण का स्रोत पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed