Coronavirus in Kanpur: आईआईटी के प्रोफेसर, डॉक्टर समेत छह को कोरोना, 21 हुए सक्रिय मरीज
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। छह और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शहर में अब सक्रिय मरीज 21 हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी बढ़ने के साथ कोरोना के संक्रमण का फैलाव बढ़ रहा है। बुधवार को आईआईटी के प्रोफेसर और स्वास्थ्य विभाग की एक डॉक्टर समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी संक्रमितों में हल्के जुकाम, बुखार और खांसी जैसे लक्षण हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। शहर में अब सक्रिय मरीज 21 हो गए हैं।
रैपिड रिस्पांस टीमों ने नए संक्रमितों का ब्योरा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग की जाएगी। इसके साथ ही बाहर से शहर आने वालों की भी मॉनीटरिंग की जा रही है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर टीमों ने रैंडम सैंपलिंग की। सीएचसी, पीएचसी क्षेत्रों में भी सैंपलिंग की गई। हरजेंदरनगर के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति, बेनाझाबर लाल कालोनी के 43 वर्षीय व्यक्ति, न्यू आजादनगर के 32 वर्षीय और जय प्रकाशनगर काकादेव के 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 42 वर्षीय डॉक्टर और आईआईटी के 35 वर्षीय प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव है। सभी में हल्के फ्लू जैसे लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1249 लोगों की सैंपलिंग की है। सीएमओ की टीम ने 1180 सैंपल लिए, वहीं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रबायोलॉजी विभाग में सिर्फ तीन सैंपल की जांच की गई है। उर्सला में 31 सैंपल की जांच की गई। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील की है।