फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in kanpur : Four corona positives found, including injured labores in accident

हादसे में घायल मजदूर समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप, संपर्क में आने वाले लोग क्वारंटीन

Fri, 22 May 2020 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in kanpur : Four corona positives found, including injured labores in accident
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 24 घंटे के भीतर कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। नयागंज में काम  करने वाले 50 वर्षीय सराफा कारीगर में बुधवार देर रात कोरोना की पुष्टि हो गई थी।  गंभीर हालत में उन्हें हैलट में बने कोविड हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को तीन और रोगी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो तो मंगलवार को बिल्हौर हादसे में  घायल हुए प्रवासी मजदूर हैं और एक नगर निगम का सफाई कर्मचारी है। इस तरह शहर में 322  संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव केस 25 हैं। सराफा कारीगर में कोरोना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार सुबह उसके संपर्क में  आए लोगों को क्वॉरंटीन कराया।
विज्ञापन


इसके साथ ही तिलकनगर स्थित आनंद प्रगति अपार्टमेंट सील  कराया गया। कारीगर यहीं रहता है। हैलट में उसका पता नयागंज लिखा है, इस वजह से उसका घर ढूंढने में परेशानी हुई। इसके साथ ही चाचा नेहरू अस्पताल में नियुक्त सफाई कर्मचारी के संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

coronavirus in kanpur : Four corona positives found, including injured labores in accident
कानपुर का हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
वह भैरवघाट क्षेत्र में रहता है। सफाईकर्मी को बिरहाना रोड के संक्रमितों से संक्रमण मिलने की आशंका है। इसके अलावा मंगलवार को बिल्हौर में एक्सीडेंट में घायल हुए दो प्रवासी मजदूरों (एक 30 साल का युवक, दूसरी 40 साल की महिला) में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वे गुरुग्राम से दक्षिण दिनाजपुर पं. बंगाल जा रहे थे। दोनों को होल्डिंग एरिया से कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसके साथ ही बिल्हौर सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया है। घायल होने के बाद इन्हें पहले यहीं लाया गया था। घायल तीसरे साथी को आईडीएच में क्वॉरंटीन किया गया है।

सीएचसी में प्रवासी मजदूरों के इलाज में लगे कंसल्टेंट, पांच जूनियर डॉक्टरों और दो न्यूरो सर्जन को भी क्वॉरंटीन किया गया है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि सुबह 35 नमूनों की रिपोर्ट आई है। इनमें तीन पॉजिटिव पाए गए। प्रवासी मजदूर हैलट में और नगर निगम के सफाई कर्मी को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed