फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in kanpur: employment crisis due to Lockdown

Coronavirus in kanpur: मैकेनिकों पर लॉकडाउन की मार, रोजगार का संकट

Thu, 23 Apr 2020 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Apr 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in kanpur: employment crisis due to  Lockdown
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
केस एक
विज्ञापन

कौशलपुरी में रहने वाले वीरेंद्र धीर टीवी, एलसीडी के मैकेनिक हैं। बताया कि लॉकडाउन के बाद से काम बंद है। पहले दिन में तीन-चार टीवी, एलसीडी आदि खुद ठीक कर लेता था। इसके अलावा अन्य कर्मचारी भी थे, जो काम करते थे। अब घर पर हूं और बेरोजगार हूं।

केस दो
दर्शनपुरवा में रहने वाले अमर सिंह इलेक्ट्रीशियन हैं। बताया कि गर्मी के सीजन में कूलर आदि लगाकर अच्छी कमाई कर लेता था। कोरोना के चलते अब तो कोई घर पर भी नहीं बुला रहा है। अब किराना आदि की दुकान में काम करके रोजी-रोटी की व्यवस्था कर रहा हूं।
विज्ञापन


केस तीन
महाराणा प्रताप नगर विनायकपुर निवासी राजेश शर्मा की बुलेट, बाइक ठीक करने की दुकान राजकीय उन्नयन बस्ती कल्याणपुर में है। लॉकडाउन के कारण दुकान बंद है। बताया कि पहले दिन में दर्जनों बुलेट, बाइक आदि की मरम्मत करके अच्छी-खासी कमाई हो जाती थी पर अब घर में बैठे हैं और बेरोजगार हैं। पहले की गई बचत इस समय काम आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस चार 
सागर मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले शुभम ने बताया कि मोबाइल रिपेयरिंग की मशीनें दुकान पर ही रखी हैं। कई लोगों के फोन आते हैं कि मोबाइल में दिक्कत आ गई है लेकिन रिपेयरिंग न होने से उनकी सहायता भी नहीं कर पाते। कमाई भी जीरो हो चुकी है।


कानपुर के ये चारों केस महज बानगी भर हैं। लॉकडाउन से टीवी, इलेक्ट्रीशियन, ऑटो मैकेनिक, मोबाइल रिपेयरिंग करने वालों के सामने बड़ा संकट आ गया है। पहले इन लोगों के पास इतना काम होता था कि खाने का समय नहीं मिलता था पर अब ये सभी घर पर रहने को मजबूर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed