{"_id":"64344f39cc1eae923301f213","slug":"coronavirus-in-kanpur-covid-command-center-ready-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Kanpur: कोविड कमांड सेंटर तैयार, आज से रैंडम जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Kanpur: कोविड कमांड सेंटर तैयार, आज से रैंडम जांच तेज
Tue, 11 Apr 2023 10:44 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोराेना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए सोमवार को जारी गाइड लाइन के बाद शाम को जिलाधिकारी विशाख जी ने विभागीय अधिकारियों के साथ नगर निगम स्थित इंटिग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की रैंडम कोविड जांच कराई जाए।
जिलाधिकारी ने अभी तक कोविड पॉजीटिव पाए गए केस की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराते हुए उनकी ट्रेवल हिस्ट्री जुटाने को कहा। साथ ही प्राइमरी कांटेक्ट की सैंपलिंग भी कराने का निर्देश दिया। यह भी निर्देश दिया गया कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के पाए जाने वाले सिम्टोमेटिक व्यक्तियों को कोविड किट जिसमें जरूरी दवाएं होती हैं, उसे भी अवश्य दी जाएं। इसी तरह हैलेट, उर्सला, डफरिन एवं कांशीराम अस्पताल में आने वाले खांसी, जुखाम, बुखार के मरीजों की रैंडम कोविड जांच कराए जाने काे कहा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा गया कि कोविड केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त आरआरटी टीम को सक्रिय करें। बताया कि मंगलवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे के मध्य कोविड रोकथाम की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए मजिस्ट्रेट व अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों की टीम तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कोविड संबंधी जानकारी के लिए यहां करें सपंर्क
नगर निगम स्थित इंटिग्रेटेड कोविड कमाणंड सेन्टर (आईसीसीसी) में स्थापित टोल फ्री नंबर 18001805159 पर फोन करके कोई कोविड पॉजीटिव मरीज 24 घंटे अंदर डॉक्टर से किसी प्रकार की कोविड से संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।