फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur : Corona spreading to new areas, active case 115

Coronavirus In Kanpur: नए इलाकों में पैर पसार रहा कोरोना, 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, एक्टिव केस 115

Thu, 04 Jun 2020 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jun 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur : Corona spreading to new areas, active case 115
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना के संक्रमितों की संख्या हर दिन के साथ बढ़ रही है। संक्रमण शहर के नए क्षेत्रों में जड़ें जमा रहा है।  गुरुवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से जारी सूची में कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए।
विज्ञापन


गोविंद नगर के शिवनगर विद्युत कॉलोनी में छह और संक्रमित मिले हैं। साथ ही लक्ष्मीपुरवा व मुन्नीपुरवा में मरीजों की संख्या बढ़ी है। लक्ष्मीपुरवा भी सक्रिय हॉटस्पॉट हो गया है। एक मरीज शिवराजपुर में मिला है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 438 हो गई है।
विज्ञापन

 

एक्टिव केस 115 हैं। शिवनगर में 24 घंटे के अंदर 25 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां से और भी लोगों का सैंपल कोविड लैब भेजा गया है। वर्तमान में यह सबसे सक्रिय हॉटस्पॉट बन चुका है। रायपुरवा का लक्ष्मीपुरवा भी इस दायरे में शामिल हो गया है। यहां नौ नए पॉजिटिव मिले हैं।

इसके अलावा मुन्नीपुरवा के चार नए संक्रमित हैं। यहां बुधवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला था। इस क्षेत्र में भी संक्रमण फैलने का अंदेशा है। वहीं, शिवराजपुर में जो 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है, वह प्रवासी बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इनके संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन किया जा रहा है। इनके सैंपल भी कोविड लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed