फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: Corona infected woman dies, infection confirmed in new 27 patients

Coronavirus: कोरोना से कानपुर में 14वीं मौत, 33 और पॉजिटिव मिले, महिला ने हैलट के मेडिसिन आईसीयू में तोड़ा दम

Sat, 06 Jun 2020 01:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: Corona infected woman dies, infection confirmed in new 27 patients
कानपुर में कोरोना से 14वीं मौत - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से शहर में शुक्रवार को चौदहवीं मौत हुई। सुजातगंज निवासी 55 वर्षीय महिला ने हैलट इमरजेंसी के मेडिसिन आईसीयू में दम तोड़ा। इसके साथ ही शिवनगर में आठ और संक्रमित मिले। यहां कुल 41 मरीज हो गए हैं। वहीं मंगली प्रसाद का हाता में 9 समेत कुल 33 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इनमें से चार मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट एसजीपीजीआई, लखनऊ व प्राइवेट लैब से आई है। हूलागंज और दर्शनपुरवा में पहली बार संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 498 हो गई है। एक्टिव केस 174 हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से जारी सूची में जिन 27 लोगों में संक्रमण मिला है, उनमें एक साल के बच्चे से लेकर 60 साल के वृद्ध शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें 11 महिलाएं हैं। इन्हीं में से एक की मौत हुई है। शिवनगर व मंगली प्रसाद का हाता के अलावा बर्रा थाने में दो, बिल्हौर में एक, डफरिन में एक, ककवन में पांच तथा सुजातगंज में एक पॉजिटिव है। वहीं, रात में जारी 533 सैंपलों की रिपोर्ट में दो और संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हूलागंज निवासी 43 वर्षीय पिता और 22 पुत्र शामिल हैं। इसके अलावा दर्शनपुरवा बग्गा टेंट हाउस वाली गली निवासी 65 वर्षीय महिला को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उनकी रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। सुजातगंज की जिस कोरोना रोगी की मौत हुई है, उन्हें तीन मई को हैलट में भर्ती किया गया था।


शिवनगर और मंगली प्रसाद केे हाता में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही संक्रमण की चेन पता करने के लिए इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर क्वॉरंटीन किया जा रहा है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed