फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: CHC, PHC will also be investigated for corona

Coronavirus in Kanpur: सीएचसी, पीएचसी पर भी होगी कोरोना की जांच, खांसी-जुकाम होने पर सैंपलिंग कराएं

Tue, 28 Mar 2023 08:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Mar 2023 08:54 AM IST
सार

कोरोना के संबंध में शासन ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दिया जाए। कोरोना संक्रमित मिलने पर तुरंत इलाज की व्यवस्था की जाए। साथ ही कॉंटैक्ट ट्रेसिंग करके संक्रमण का फैलाव रोक दिया जाए।

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: CHC, PHC will also be investigated for corona
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सीएचसी, पीएचसी पर भी आने वाले जुकाम, बुखार, खांसी के लक्षण वाले रोगियों की कोरोना जांच की जाएगी। इस संबंध में शासन ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दिया जाए। कोरोना संक्रमित मिलने पर तुरंत इलाज की व्यवस्था की जाए। साथ ही कॉंटैक्ट ट्रेसिंग करके संक्रमण का फैलाव रोक दिया जाए।
विज्ञापन


जिला सर्वेलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने सोमवार को नगर निगम के कोविड कमांड सेंटर, उर्सला की लैब का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएचसी और अस्पतालों में लगे आक्सीजन प्लांट की भी स्थिति देखी। जल्द ही मॉक ड्रिल होगा। नगर में सोमवार को 1420 लोगों की सैंपलिंग की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा तीन संक्रमितों का इलाज चल रहा है। एक महिला रोगी का इलाज हैलट में चल रहा है। उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि रोगी की स्थिति स्थिर है। एक रोगी का होम आइसोलेशन और दूसरी का इलाज दिल्ली में चल रहा है। इसके साथ ही निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना के लक्षण वाले रोगियों की सैंपलिंग कराकर जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed