फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: 23 active cases of corona, Four more infected found

Coronavirus in Kanpur: कोरोना के चार संक्रमित और मिले, 23 हुए सक्रिय मरीज

Tue, 11 Apr 2023 09:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Apr 2023 09:33 AM IST
सार

कानपुर में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शहर में चार नए संक्रमित और मिलने से कोरोनावायरस के एक्टिव केस 23 हो गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: 23 active cases of corona, Four more infected found
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कोरोना के चार नए संक्रमित और मिले हैं। इनमें दो संक्रमितों को कोविड पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है। रैपिड रिस्पांस टीमें इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही हैं। चंद्र विहार कालोनी केसा के रहने वाले 24 वर्षीय युवक, श्यामनगर सीओडी की रहने वाली 74 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


दोनों रोगियों को संक्रमण की पुष्टि निजी पैथोलॉजी से की गई। सोमवार को 1021 लोगों की सैंपलिंग की गई। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। मंगलवार को सभी अस्पतालों और सीएचसी में कोरोना को लेकर मॉकड्रिल की जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि जिन निजी पैथोलॉजियों ने पॉजिटिव रिपोर्ट दी है, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि सैंपल केजीएमयू लखनऊ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि संक्रमित की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर सबसे अधिक जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) को भी सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन

यह करेगा आईसीसीसी
- संक्रमितों की मॉनीटरिंग करेगा।
- होम आइसोलेशन में रोगियों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल शिफ्ट करवाएगा।
- सुबह और शाम रोगियों की सेहत का अपडेट लिया जाएगा।
- रोगी को शिफ्ट कराने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था में सहयोग करेगा।

मैटरनिटी विंग की बिजली गुल, सैंपल नहीं लिए
हैलट के मैटरनिटी विंग की बिजली सोमवार को गुल रही। किसी शरारती तत्व ने केबल काट दी थी। इससे यहां सैंपल नहीं लिए गए। कर्मचारियों ने बताया कि बिजली न होने से सैंपल का डाटा भी अपलोड नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed