{"_id":"5ed8af068ebc3e908644f407","slug":"coronavirus-in-kanpur-20-corona-patients-increase-in-kanpur-438-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कानपुर में कोरोना का कहर, एक ही दिन में रिकॉर्ड 47 संक्रमित मिले, आसपास के जिलों में 37 की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कानपुर में कोरोना का कहर, एक ही दिन में रिकॉर्ड 47 संक्रमित मिले, आसपास के जिलों में 37 की पुष्टि
Fri, 05 Jun 2020 01:06 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे अनलॉक-1 के दिन बढ़ रहे हैं, कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को शहर में रिकार्ड 47 कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इसके पहले एक दिन में इतनी संख्या में कोरोना पॉजीटिव नहीं आए। अभी तक 23 अप्रैल का रिकार्ड 37 रोगियों का रहा है। सबसे बुरा हाल शिवनगर विद्युत कालोनी गोविंदनगर का हो गया।
यहां 24 घंटे में 33 कोरोना पॉजीटिव रोगी मिले हैं। शहर में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 465 हो गई है। नगर में एक्टिव केस अब 142 हो गए हैं। कोविड लैब से आई नई सूची में शिवनगर में 14 नए रोगी मिले। इस तरह 24 घंटे के अंदर शिवनगर में 33 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां पर और भी लोगों का सैंपल कोविड लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
पॉजीटिव की संख्या और बढ़ सकती है। इस वक्त सबसे सक्रिय हॉट स्पॉट शिवनगर है। इसके साथ ही रायपुरवा का लक्ष्मी पुरवा भी सक्रिय हॉट स्पॉट बन रहा है। यहां नौ नए संक्रमित मिले हैं। यहां भी संक्रमितों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। इसके अलावा मुन्नीपुरवा में चार नए संक्रमित मिले हैं। मुन्नीपुरवा में बुधवार को भी एक पॉजीटिव रोगी मिला था।

यहां संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। शिवराजपुर का 30 वर्षीय युवक पॉजीटिव आया है। यह प्रवासी बताया जा रहा है। कोविड लैब से देर रात आई सूची में 27 और पॉजीटिव पाए गए। इनमें शिवनगर के अलावा तीन रोगी टिकरा, कल्यानपुर के हैं। इसके अलावा डिप्टी पड़ाव क्षेत्र में पांच और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
ईडब्लुएस बर्रा में पांच, ककवन में एक, डफरिन में एक, काकादेव में दो, पोखरपुर में एक और एक कोरोना संक्रमित महियत नगर में मिला है। पोखरपुर जाजमऊ और महियतनगर ये दो स्थान नए हॉट स्पॉट बन गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिन भर कोरोना पॉजीटिव लोगों को अस्पताल में भर्ती कराती रहीं। संक्रमण की चेन में आने वालों को चिन्हित करके क्वारंटीन किया गया। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
कानपुर के आसपास के जिलों में बृहस्पतिवार को 36 मरीज मिले। इसमें अकेले चित्रकूट में ही कोरोना के रिकार्ड 17 मरीज मिले हैं। इसके अलावा कन्नौज में पांच, फतेहपुर फर्रुखाबाद में चार-चार, औरैया में तीन, उन्नाव व महोबा में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले। वहीं झांसी में कैलाश रेसीडेंसी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की कोरोना यरस से मौत हो गई है।
चित्रकूट में मिले 17 कोरोना संक्रमितों में से 15 प्रवासी हैं। औरैया में तीन प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फर्रुखाबाद में नोएडा व दिल्ली से आए चार प्रवासी संक्रमित निकले हैं। इनमें से एक दंपति भी है। कन्नौज में पांच प्रवासी संक्रमित मिले हैं। पांचों दिल्ली और गुड़गांव से लौटे हैं। उन्नाव के शुक्लागंज के मोहल्ला आदर्श नगर में मां-बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।