फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: 17 infected found in 10 localities

Coronavirus in Kanpur: साढ़े चार महीने बाद कोरोना रोगी अस्पताल में भर्ती, 10 मोहल्लों में 17 संक्रमित और मिले

Thu, 04 Aug 2022 11:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Aug 2022 11:02 AM IST
सार

कानपुर के 10 मोहल्लों में कोरोना के 17 नए संक्रमित और मिले हैं। 2490 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की गई है।
 

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: 17 infected found in 10 localities
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

विस्तार

साढ़े चार महीने के बाद हैलट के मैटरनिटी विंग कोविड हॉस्पिटल में कोरोना की रोगी भर्ती हुई है। बाबूपुरवा की रहने वाली 55 वर्षीय महिला रोगी को सांस की तकलीफ है। उनका ऑक्सीजन लेवल चिंताजनक है। इसके साथ ही सीटी स्कैन में आंतों की सूजन मिली है। इससे टीबी या कैंसर की आशंका डॉक्टर जता रहे हैं।

विज्ञापन


रोगी को कोविड आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उप प्राचार्य और मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि रोगी गंभीर स्थिति में है। इसके अलावा कानपुर के 10 मोहल्लों में कोरोना के 17 नए संक्रमित और मिले हैं। 2490 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन


बाबूपुरवा की रहने वाली महिला रोगी को सोमवार को डॉ. कौस्तुभ गुप्ता के अंडर में भर्ती किया गया। उसे सांस में तकलीफ और पेट फूलने की शिकायत थी। निजी सेंटर से उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद हैलट में भी उसका सैंपल कोविड जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर रात उसकी रिपोर्ट माइक्रोबायोलॉजी विभाग से भी कोविड पॉजिटिव आई। उसे बुधवार को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। नए कोरोना पॉजिटिव सर्वोदयनगर, लालबंगला, तिलकनगर, शारदानगर, आईआईटी, सिविल लाइंस, गीतानगर, बर्रा, खुर्द, अजीतगंज में मिले हैं। पांच रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हो गए। कोविड एक्टिव केस 64 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed