{"_id":"5ecfe1ee8ebc3e90322f35c6","slug":"coronavirus-in-hardoi-dm-inspected-quarantine-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: डीएम ने किया क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण, बोले हर कमरे में रखा जाए पानी का घड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: डीएम ने किया क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण, बोले हर कमरे में रखा जाए पानी का घड़ा
Fri, 29 May 2020 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में हरदोई के बिलग्राम कस्बे में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गुरुवार को रामबेटी देव नारायण वाजपेई महाविद्यालय बिलग्राम में संचालित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्बे के मां प्रेमा मैरिज लॉन में संचालित सामुदायिक रसोई का भी जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि क्वारंटीन सेंटर के हर कमरे में पानी का घड़ा रखवा जाए, ताकि श्रमिकों को बार-बार कमरे से बाहर न निकलना पड़े। बिलग्राम में संचालित क्वारंटीन सेंटर में रुके श्रमिकों के बारे में डीएम पुलकित खरे ने बिलग्राम एसडीएम कपिल देव यादव से विस्तार से जानकारी ली।

डीएम ने निर्देश दिए कि क्वारंटीन सेंटर पर आने वाले श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए और जांच के बाद कमरों में रखा जाए। हर कमरे में पानी का घड़ा रखवा जाए। जांच में स्वस्थ्य पाए जाने वाले श्रमिकों को राशन किट के साथ वाहन से घर भेजने की व्यवस्था रखने को डीएम ने कहा।
डीएम ने निर्देश दिए कि दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाले श्रमिकों में कोरोना के कोई लक्षण न मिलने पर भी उन्हें अलग कमरे में रखा जाए और कोरोना की जांच कराई जाए। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें क्वारंटीन सेंटर से छोड़ा जाए।
सामुदायिक रसोई के निरीक्षण में डीएम ने बाहर ही बैनर न लगे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बैनर जल्द लगवाया जाए। हर जरूरतमंद को पका पकाया भोजन सामुदायिक रसोई में ही कराएं।