{"_id":"5ef4b9928ebc3e42d966da23","slug":"coronavirus-diabetes-increases-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: शुगर बढ़ा देता है कोरोना का संक्रमण, मुंह का स्वाद, सूंघने की ताकत जाने, पैरों में दर्द के आ रहे नए लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: शुगर बढ़ा देता है कोरोना का संक्रमण, मुंह का स्वाद, सूंघने की ताकत जाने, पैरों में दर्द के आ रहे नए लक्षण
Thu, 25 Jun 2020 08:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
डायबिटीज और कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के नए लक्षण सामने आ रहे हैं। नई जानकारी यह है कि कोरोना संक्रमण होने पर रोगी की ब्लड शुगर बढ़ जाती है। अगर कोई डायबिटीज का रोगी है तो उसकी समस्या और बढ़ जाती है। शुगर बढ़े रहने से वायरस लोड अधिक हो जाता है।
इसके अलावा अब कोरोना के रोगी मुंह का स्वाद, सूंघने की ताकत जाने, पैरों में तेज दर्द सरीखे नए लक्षण लेकर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे शोधों की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आ रही है। डॉ. हर्ष निगम ने बताया कि वैसे तो कोरोना सांस रोगियों के लिए भी घातक होता है लेकिन अभी जो रोगी देखे जा रहे हैं, उनमें डायबिटीज रोगियों में संक्रमण अधिक खतरनाक पाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कोरोना शरीर की कोशिका के डीपीपी-4 रिसेप्टर पर जाकर चिपक जाता है। इससे इंसुलिन नहीं जा पाती। ब्लड शुगर की खपत शरीर में रुकने लगती है और इसकी मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा एसीई-2 रिसेप्टर में वायरस के चिपकने से कोशिका के अंदर आक्सीजन नहीं जा पाती।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए करें ये उपाय

- पोंछा लगाने के लिए एक लीटर पानी में 30 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिलाएं
- ब्लीचिंग मिले एक लीटर पानी से 120 वर्ग फुट फर्श को ही साफ करें
- बाहर से आएं तो सिर से नहाएं, कपड़ों को फौरन उतार दें और पानी से धोएं
- मोबाइल, चाभियों, चश्मे और दूसरे सामान को भी बाहर से आने पर सैनिटाइज करें
- बारिश में बेवजह न भीगें, मस्ती कतई न करें और न बच्चों को करने दें
- पिकनिक, पार्टी और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में न जाएं
- प्राणायाम, अनुलोम-विलोम करें तो इम्युनिटी बढ़ेगी
- हरसिंगार का काढ़ा पिएं, तुलसी, गिलोय के काढ़े का भी सेवन कर सकते हैं
- विटामिन सी का सेवन करें। सादा, ताजा और पौष्टिक भोजन लें