{"_id":"61a321e8e36f8269b25aa77f","slug":"coronavirus-covid-19-news-alert-about-new-variants-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट, विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच, एयरपोर्ट देगा सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट, विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच, एयरपोर्ट देगा सूची
Sun, 28 Nov 2021 12:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:09 PM IST
सार
नया वेरिएंट आने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके साथ ही बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ अफ्रीका में फैले कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। अब विदेश से आने वाले हर शख्स की जांच जरूरी कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची मांगी है।
इसके बाद यात्रियों की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी होगी। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने शहरियों से अपील की है कि अगर कोई उनके मोहल्ले में विदेश से आता है तो कंट्रोल रूम (0512-2333810) को जानकारी उपलब्ध करा दें।
नया वेरिएंट आने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके साथ ही बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। पहले अफ्रीका और आसपास के सात देशों से आने वालों को लेकर अलर्ट किया गया था लेकिन अब किसी भी देश से आने वाले व्यक्ति की जांच जरूरी कर दी गई है।
विज्ञापन
व्यक्ति के आने पर सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद सात दिन पूरे होने पर भी सैंपल लेंगे। इस दौरान व्यक्ति क्वारंटीन रहेगा। जूम मीटिंग में स्वास्थ्य महानिदेशालय के अधिकारियों ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने में पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। कुछ लोग जो विदेश से हफ्ता, दो हफ्ता पहले लौटे हैं और अभी शहर नहीं आए हैं, उनके संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर रैंडम सैंपलिंग करेंगी।