फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus Cases Today in kanpur News Updates: Five died from Corona, 277 new infected found

Corona Active Case In Kanpur: कोरोना से पांच की मौत, 342 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 1876

Wed, 07 Apr 2021 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Apr 2021 10:22 PM IST
सार

- कानपुर में कोरोना से अब तक 867 की मौत

विज्ञापन
Coronavirus Cases Today in kanpur News Updates: Five died from Corona, 277 new infected found
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बुधवार को कोरोना से पांच और रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही 342 नए संक्रमित मिले हैं। अब तक कोरोना से 867 रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर वृद्ध और कोमॉर्बिड (पहले से गंभीर बीमारी से ग्रसित) हैं। एक्टिव केस अब 1876 हो गए हैं। 
विज्ञापन


कानपुर के एक 77 वर्षीय रोगी की मौत मंगलवार को हुई थी, उसे पोर्टल पर बुधवार को अपडेट किया गया। इसके अलावा हैलट में भर्ती कैंट निवासी 49 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उसे कोरोना के गंभीर लक्षण रहे हैं। इसके साथ ही गुर्दे फेल हो गए।
विज्ञापन


रावतपुर के 73 साल के वृद्ध, कल्याणपुर के 64 साल के वृद्ध, शास्त्रीनगर के 65 साल के वृद्ध की भी मौत हैलट में हुई। कोरोना संक्रमण के बाद रोगियों को निमोनिया हो गया। इसके अलावा वे अन्य रोगों से भी ग्रसित रहे हैं। उन्हें गंभीर हालत में हैलट लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस तंत्र फेल होने के कारण मौत हो गई। नगर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 35 हजार 296 हो गई। इनमें 32 हजार 553 ठीक हो गए। बुधवार को 60 और लोग होम आइसोलेशन में उपचार से कोरोना संक्रमण मुक्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed