फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: 82 people came from Britain turned out to be corona negative

Coronavirus: ब्रिटेन से आए 82 लोग कोरोना निगेटिव निकले, एक ने पुलिस के दबाव बनाने पर दिया सैंपल

Sun, 27 Dec 2020 03:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Dec 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: 82 people came from Britain turned out to be corona negative
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
ब्रिटेन से कानपुर आए 82 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इससे बड़ी राहत मिली है। ब्रिटेन से आने वाले चार अन्य व्यक्ति के सैंपल नहीं हो पाए थे, उनके सैंपल शनिवार को लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इन चार लोगों के सैंपल की रिपोर्ट रविवार को आएगी। 
विज्ञापन


शु्क्रवार को ब्रिटेन से आए 82 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। तीन लोग बच गए थे। शनिवार को एक और व्यक्ति बाहर से आ गया। एक व्यक्ति शहर आने के बाद चित्रकूट चला गया था। गोविंदनगर थाने की पुलिस ने फोन किया तो उसने उर्सला आकर सैंपल दिया। बाहर सेे आए लोगों से क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कोरोना से मौत नहीं, 22 नए पॉजिटिव मिले
कानपुर में कोरोना से शनिवार को कोई मौत नहीं हुई। नए संक्रमित मरीज भी महज 22 मिले। देररात जारी 1283 लोगों की रिपोर्ट में भी कोई संक्रमित नहीं मिला। करीब साढ़े तीन माह बाद ऐसा हुआ है, जब रात को जारी रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले हैं। शहर में अब कुल 32115 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 30697 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस 597 हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4230 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें विशेष सर्विलांस अभियान में 454 और रुटीन में 3776 सैंपल लिए गए हैं। नए संक्रमित मरीज जूही लाल कॉलोनी, एलनगंज, पनकी, मंधना, पांडुनगर, आनंदपुरी, कराचीखाना, सर्वोदय नगर, आरके नगर आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed