{"_id":"5fe641558ebc3e3d970afb0a","slug":"coronavirus-118-came-from-britain-222-samples-taken-85-in-kanpur-33-people-in-lucknow-and-nearby","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: ब्रिटेन से 118 आए, 222 के सैंपल लिए गए, 85 कानपुर में, 33 लोग लखनऊ और आसपास के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: ब्रिटेन से 118 आए, 222 के सैंपल लिए गए, 85 कानपुर में, 33 लोग लखनऊ और आसपास के
Sat, 26 Dec 2020 05:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
कोरोना के नए रूप सॉर्स कोव-टू के संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार को ब्रिटेन से लौटे 118 में से 82 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लिए। साथ ही इनके संपर्क में रहे 140 परिजनों और संबंधियों के सैंपल भी लिए गए। इस तरह कुल 222 सैंपलों को आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार को आएगी।
सैंपल लेने के बाद टीमों ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों को क्वॉरंटीन कर दिया है। जांच में 33 लोग लखनऊ और आसपास के जिलों के मिले। बचे हुए तीन लोगों के सैंपल शनिवार को लिए जाएंगे। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि केंद्र से जिले में ब्रिटेन से लौटने वाले 160 लोगों की सूची आई थी। जांच में 42 लोगों के नाम रिपीट थे।

बचे 118 लोगों में से 33 लखनऊ या आसपास के जिलों के थे। इनकी सूचना संबंधित जिलों के सीएमओ को देते हुए जांच कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि शहर में ब्रिटेन से आए कुल 85 लोग मिले हैं। सभी से संपर्क कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने घर पहुंचकर इनकी हिस्ट्री ली।
इसमें सिविल डिफेंस के वार्डन की भी मदद ली गई। 82 लोगों का सैंपल ले लिया गया है, बचे तीन लोगों और उनके संबंधियों का सैंपल शनिवार को लिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जो लोग नहीं मिले, उनके आसपास रहने वालों और रिश्तेदारों से सूचना मिली कि वे ब्रिटेन से आने के बाद अपने नजदीकियों के यहां लखनऊ और आसपास के दूसरे जिलों में गए हैं।
कुछ लोग दूसरे प्रांतों में गए। बाहर से लौटने वालों केे संबंध में जानकारी और सैंपल लेने के अभियान की कमान सीएमओ ने संभाली है। उनके साथ एडीएम समेत प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग का अमला लगा रहा। आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आने वालों को फौरन अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, जिनमें कोई लक्षण नहीं हैं, वे क्वॉरंटीन रहेंगे।