{"_id":"5f1186838ebc3e63c161ea89","slug":"corona-warrior-woman-dies-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः कोरोना से जंग जीत कर लौटी महिला की मौत, एक साल से किडनी की परेशानी से जूझ रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः कोरोना से जंग जीत कर लौटी महिला की मौत, एक साल से किडनी की परेशानी से जूझ रही थी
Fri, 17 Jul 2020 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के सौरिख में कुछ दिन पहले कोरोना से जंग जीत कर लौटी महिला की मौत हो गई। महिला पिछले एक साल से किडनी की समस्या से जूझ रही थी। गुरुवार रात अचानक हालत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।
ग्राम अढ़नापुर गांव निवासी कुसुमलता (48) पत्नी गजराज सिंह पिछले एक साल से किडनी की बीमारी जूझ रही थी। 15 जून को महिला की तबीयत बिगड़ी तो बाजार से दवाई लेकर खा ली। 29 जून को तबीयत फिर से बिगड़ने पर परिजन उन्हें कानपुर ले गए, जहां अन्य जांचों के साथ महिला की कोरोना सैंपलिंग भी कराई गई।
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को कानपुर में उपचार के लिए स्पेशल वार्ड में रखा गया और बाद में जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 12 जुलाई को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद परिजन 13 जुलाई को महिला को घर ले आए। तब से महिला घर पर ही थी।
विज्ञापन
गुरुवार रात महिला की हालत बिगड़ी और अचानक उसने दम तोड़ दिया, इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटियाघाट स्वर्गधाम में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से गांव में सनसनी फैली हुई है।