{"_id":"60a4130a33f6d92d3c0a5741","slug":"corona-vaccination-count-84-days-then-go-for-second-dose-of-vaccine-cmo-clarifies-the-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: 84 दिन गिन लें, फिर जाएं वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने, सीएमओ ने स्पष्ट की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: 84 दिन गिन लें, फिर जाएं वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने, सीएमओ ने स्पष्ट की स्थिति
Wed, 19 May 2021 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 19 May 2021 01:11 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच में 84 दिन का गैप होना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : Coronavirus vaccine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन (कोविशील्ड) की पहली डोज लगवाई है, वे पहली डोज की तिथि से 84 दिन गिन लें। इसके बाद दूसरी डोज लगवाने के लिए जाएं। उन्हें 84 दिन बाद की ही तारीख भी दी जा रही है। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच में 84 दिन का गैप होना जरूरी कर दिया गया है।
अगर पहली डोज को लगे 84 दिन से कम समय हुआ होगा तो पोर्टल उसे स्वीकार ही नहीं करेगा। सीएमओ ने बताया कि इस प्रावधान के पहले जिन्होंने पहली डोज लगवाई है। उन्हें कार्ड पर 45 दिन या जो भी समय दिया गया है, उस पर न जाएं। सीधा तरीका यह है कि पहली डोज लगने के बाद से 84 दिन जोड़ लें।
अगर समय पूरा हो गया है तो फिर जाकर सेकेंड डोज लगवा सकते हैं। पहली और दूसरी डोज के बीच में कम से कम 84 दिन का गैप जरूरी है। पहली डोज लगने की तिथि से 16 सप्ताह तक सेकेंड डोज लगवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परेशान न हों, बेवजह वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर तकलीफ न उठाएं। जब समय हो जाए तो जाकर वैक्सीन लगवा लें।