{"_id":"60b525ae10bf3f240c126ad6","slug":"corona-third-wave-in-india-chacha-nehru-hospital-will-start-with-50-beds-in-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से जंग की तैयारी: अगस्त में 50 बेड के साथ शुरू होगा चाचा नेहरू अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से जंग की तैयारी: अगस्त में 50 बेड के साथ शुरू होगा चाचा नेहरू अस्पताल
Mon, 31 May 2021 11:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 31 May 2021 11:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद कोरोना की तीसरी लहर से जंग के लिए चाचा नेहरू अस्पताल को अगस्त में शुरू करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बच्चों के लिए चाचा नेहरू अस्पताल को अगस्त में शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। शुरुआत 50 बेड से होगी। इनमें से 20 बेड पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) के होंगे। संचालन सफल रहा तो अगले साल बेड की क्षमता बढ़ाकर 100 कर दी जाएगी।
यह फैसला सोमवार को चाचा नेहरू अस्पताल में आयोजित बैठक में लिया गया। मंडलायुक्त ने तय समय में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त डॉ राजशेखर ने कोपरगंज स्थित चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का महापौर प्रमिला पांडेय, जिलाधिकारी आलोक तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान अस्पताल में ही बच्चों का इलाज पुन: शुरू करने के संबंध में बैठक हुई। सभी आवश्यक पहलुओं पर मंथन हुआ। मंडलायुक्त ने पीपीपी मोड पर अस्पताल संचालन के लिए नगर आयुक्त को टेंडर आमंत्रित कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में नगर आयुक्त ने बताया कि चिकित्सालय का सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य नगर निगम टेंडर के जरिये कराएगा। ये कार्य जुलाई तक पूरे होने की उम्मीद है। इसमें 80 लाख से एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वर्तमान में सिविल कार्य ही कराए जा रहे हैं। इसके बाद पीपीपी मोड पर अस्पताल संचालन के लिए ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
पीपीपी मोड पर संचालन का ड्राफ्ट एग्रीमेंट तैयार करने के लिए सलाहकार का चयन होगा और प्री बिड मीटिंग के बाद टेंडर कराए जाएंगे। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि अगस्त तक चिकित्सालय के संचालन के लिए सभी तैयारी कर लें और सभी कार्यों को समयबद्ध कर काम पूरा कराएं।