फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona test will start in medical college from April 12

12 अप्रैल से मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी कोरोना की जांच, 20 वेंटीलेटर के साथ मिलेगी 100 बेड की सुविधा

Fri, 10 Apr 2020 09:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Apr 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Corona test will start in medical college from April 12
मेडिकल कॉलेज कानपुर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर मेडिकल कॉलेज में बनी लैब में 12 अप्रैल से कोरोना की जांच शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल (मैटरनिटी विंग) का निरीक्षण और तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे को यह जानकारी कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने दी।
विज्ञापन


डॉ. आरती ने बताया कि यहां 100 बेड की सुविधा है। अभी 20 वेंटीलेटर हैं। अतिरिक्त 40 वेंटीलेटर की डिमांड शासन व सीएमओ को भेजी गई है। यह अस्पताल लेवल 3 के रूप में चिह्नित किया गया है। डयूटी पर तैनात सभी डॉक्टर /पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


सभी ड्यूटीरत कर्मियों का बीमा होगा। मंडलायुक्त ने मंधना स्थित रामा यूनिवर्सिटी का भी निरीक्षण और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद हुई बैठक में रामा यूनिवर्सिटी के निदेशक/नोडल अधिकारी पोसन लाल गुप्ता ने बताया कि यहां 22 बेड आईसीयू सुविधा युक्त हैं। वेंटीलेटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि यूनिवर्सिटी के सभी स्टाफ की सूची पूरे विवरण के साथ बना ली जाए। कोविड -19 के मद्देनजर यहां के कर्मियों का प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग कराएगा। आवागमन व पास की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन कराएगा। इस मौके पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरपी यादव सहित यूनिवर्सिटी के प्रबंधतंत्र से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed