फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona sandigdh three patient death

हैलट में तीन और कोरोना संदिग्ध रोगियों की मौत

Fri, 17 Apr 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
corona sandigdh three patient death
विशेष फोटो.....चुन्नीगंज स्थित अपोलो स्पैक्ट्रा हास्पिटल में क्वारंटीन कर्मचारीयों का ब्लड सैंप?
हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में तीन और कोरोना संदिग्ध रोगियों की गुरुवार को मौत हो गई। इनमें नौ साल की बच्ची भी शामिल है। इनके सैंपल जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की लैब में भेजे गए हैं। अब तक कोविड हॉस्पिटल में 14 कोरोना संदिग्ध रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमेें आठ रोगियों के सैंपल कोरोना निगेटिव आए हैं। छह की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

गड़रिया मोहाल की रहने वाली नौ साल की बच्ची को गंभीर हालत में बुधवार देर रात कोविड हॉस्पिटल लाया गया। बच्ची की सांस उखड़ रही थी। स्क्रीनिंग के बाद भर्ती कर लिया गया। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, लक्ष्मी पुरवा के रहने वाले एक व्यक्ति को बुधवार रात में भर्ती कराया गया। वह दिल्ली से लौटकर आया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। सांस की तकलीफ होने की वजह से दोनों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

परमपुरवा की रहने वाली कोरोना संदिग्ध महिला का हैलट में इलाज चल रहा था। सांस में तकलीफ थी। गुरुवार शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि तीनों रोगियों को रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस था। कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करके शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed