फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना से तीन मौतें, 42 नए संक्रमित मिले

Fri, 03 Jul 2020 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना से शहर में तीन और मरीजों की मौत हो गई। साथ ही 42 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की चपेट में आई 72 वर्षीय महिला हाइपरटेंशन के साथ गुर्दा रोगी थी। हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल में कोरोना के इलाज के साथ डायलिसिस भी हो रही थी। गुरुवार को तीसरी डायलिसिस के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। काजीखेड़ा लालबंगला निवासी 78 वर्षीय संक्रमित की भी कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा एक जुलाई को मरे गुजैनी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट गुरुवार रात पॉजिटिव आई। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या अब 56 हो गई। शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1259 है। इनमें से 901 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 304 हैं।
विज्ञापन

नया चौक की 72 वर्षीय मरीज को 27 जून को हैलट में भर्ती किया गया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया तो डायलिसिस शुरू की गई लेकिन, इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। अस्पताल में उनका पता पोखरपुर लिखा है। वहीं, कोरोना से दम तोड़ने वाले काजीखेड़ा निवासी मरीज को गुरुवार सुबह निजी अस्पताल से हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह सांस और डायबिटीज के रोगी थे। देरशाम उनकी मौत हो गई। वहीं, 30 जून को हैलट में भर्ती कराए गए गुजैनी एमआईजी के 67 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई है। उनकी मौत एक जुलाई को हुई थी। वह सांस और डायबिटीज के रोगी थे।
विज्ञापन

मनीराम बगिया के 48 वर्षीय व्यक्ति, अनवरगंज की 35 वर्षीय महिला, काकादेव की 32 वर्षीय महिला, गांधीनगर की 48 वर्षीय महिला, आवास विकास का 34 वर्षीय युवक, काकादेव का 27 वर्षीय युवक, शहर का 66 वर्षीय वृद्ध, ई-ब्लॉक किदवई नगर की 50 वर्षीय महिला, सिविल लाइंस का 75 वर्षीय वृद्ध, एलआईजी रतनलाल नगर की 65 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आदर्श विहार गोविंद नगर का 46 वर्षीय व्यक्ति, आनंद लक्ष्मी शास्त्री नगर का 56 वर्षीय व्यक्ति, श्याम लोक गोविंद नगर का 60 वर्षीय वृद्ध और 30 वर्षीय युवक, आनंद लक्ष्मी शास्त्री नगर की 22 वर्षीय युवती और 50 वर्षीय महिला, बादशाही नाका की 56 वर्षीय महिला, हरजेंदरनगर का 78 वर्षीय वृद्ध, शिवपुरी का 21 वर्षीय युवक, स्वरूप नगर का 25 वर्षीय युवक, काहूकोठी का 38 वर्षीय व्यक्ति, गोविंद नगर का 52 वर्षीय व्यक्ति, आनंदपुरी टीपी नगर का 46 वर्षीय व्यक्ति, श्याम नगर सीओडी का 63 वर्षीय व्यक्ति, पी रोड की 49 वर्षीय महिला और चौक सराफा का 17 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देेर रात आई सूची में बैजूपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, आचार्यनगर के 13 साल के किशोर, केशवपुरम की 45 साल की महिला, ग्वालटोली के 63 साल के वृद्ध, कुली बाजार के 40 साल के व्यक्ति, कैंट के 45 वर्षीय व्यक्ति, नौबस्ता की 42 साल की महिला, कल्यानपुर के 34 साल के व्यक्ति, आरके नगर नजीराबाद के 40 साल के व्यक्ति, नेहरू नगर के 18 साल के युवक, स्वरूपनगर के 55 साल के व्यक्ति, जनरलगंज केे 28 साल के युवक, 21 साल की युवती, सुल्तानपुर केे 45 साल के व्यक्ति, आवास-विकास नौबस्ता की 24 साल की युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed