फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

अनलॉक होते ही बेलगाम हो गया कोरोना

Sat, 13 Jun 2020 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। जून में अनलॉक-वन के साथ कोरोना बेलगाम हो गया है। संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। जून के 12 दिनों में ही संक्रमितों की संख्या 291 पर पहुंच गई है। जबकि मई में लॉकडाउन के दौरान इस महामारी पर कुछ अंकुश लगा था। एहतियात न बरतने और सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाही भारी पड़ने लगी है। मरीज भी अधिक वायरस लोड के साथ सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर में पहला कोरोना संक्रमित मरीज 24 मार्च को मिला था। इसके बाद अप्रैल से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। तीन अप्रैल को एक साथ छह मरीज मिले। और देखते-देखते 30 अप्रैल को शहर में संक्रमितों की संख्या 205 हो गई। मई में संक्रमण की गति थोड़ी धीमी पड़ी। इस दौरान रोगी मिलते रहे और मौतें भी हुईं। 30 मई तक संक्रमितों का आंकड़ा 367 तक पहुंच गया। अप्रैल और 30 मई के बीच 162 संक्रमित मिले। अप्रैल की तुलना में मई में संक्रमितों की संख्या कम रही। इस दौरान रिकवरी रेट (मरीजों के ठीक होने की दर) भी 91 फीसदी के पार चला गया। प्रवासियों की भीड़ आने और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी से कोरोना मजबूत हो गया।
विज्ञापन

हालत यह हुई कि 12 जून (शुक्रवार) दोपहर तक संक्रमितों की संख्या 291 पर पहुंच गई। जून में मौतों की रफ्तार भी बढ़ी। एक जून तक मृतकों की कुल संख्या 11 थी जो 12 जून को बढ़कर 25 हो गई। इस पर अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आरपी यादव का कहना है कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लोगों की सैंपलिंग कराने के साथ ही बचाव के तौर-तरीके भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed