{"_id":"5ecd64668ebc3e90a1758f92","slug":"corona-ramadevi-news-knp56218505","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा-नगर में दो प्रवासी समेत चार कोरोना पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा-नगर में दो प्रवासी समेत चार कोरोना पॉजीटिव
विज्ञापन
कानपुर। शहर में मंगलवार को कोरोना के चार नए संक्रमित मिले हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में दो रोगी डिप्टी पड़ाव और दो प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक संक्रमित व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव पत्नी पहले से हैलट में भर्ती है। वहीं, डिप्टी पड़ाव फिर से हॉटस्पॉट हो गया है। शहर के कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 339 हो गई है। इनमें 300 रोग मुक्त हो गए और 26 केस एक्टिव हैं।
कोविड लैब से मंगलवार को 274 सैंपल की रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें डिप्टी पड़ाव के 39 वर्षीय और 55 वर्षीय दो व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इन दोनों के नमूने बीते दिनों हलीम कालेज क्वॉरंटीन सेंटर से लिए गए थे। इनके अलावा हैलट के कोविड अस्पताल में पहले से भर्ती 23 वर्षीय और 40 वर्षीय प्रवासी श्रमिकों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। ये बिहार के हैं। बक्सर निवासी श्रमिक की पत्नी पहले से हैलट में भर्ती है। उसे 23 तारीख की रात भर्ती किया गया था। महिला को 19 तारीख को प्रसव हुआ था। उसके बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। नवजात की हालत गंभीर थी। हैलट पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। महिला के पति को संक्रामक रोग अस्पताल में क्वॉरंटीन करके सैंपल लिया गया था। श्रमिक गर्भवती पत्नी के साथ महाराष्ट्र से बिहार के लिए निकले थे। झांसी तक ट्रक से पहुंचे, इसके बाद ट्रेन में सवार हुए थे। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए डिप्टी पड़ाव के दोनों लोगों को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए परिजनों समेत 15 लोगों को क्वॉरंटीन किया गया है।