फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

रजा-27 दिन का बच्चा निगेटिव, कोरोना मुक्त हुए तीन सौ

Wed, 27 May 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। हॉटस्पॉट कर्नलगंज के पेशकार रोड पर रहने वाले 27 दिन के बच्चे ने कोरोना से जंग जीत ली है। इसके साथ ही कोरोना रोगमुक्त होने वालों की संख्या शहर में तीन सौ हो गई है। अब तक शहर में कुल 339 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें तीन सौ लोग ठीक होकर अपनेे घर चले गए हैं। इसके साथ ही क्वॉरंटीन हाउस से मंगलवार को 14 दिन की अवधि पूरी होने पर 15 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पेशकार रोड की रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसका 17 दिन का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो गया था। महिला को ईएसआई अस्पताल जाजमऊ में भर्ती किया गया था। बच्चे को दादी के साथ में घर में क्वॉरंटीन किया गया। इसके बाद मां की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। मां से कोविड गाइडलाइन के अनुपालन संबंधी शपथ पत्र भरवाकर बच्चे को घर भेज दिया गया। मंगलवार को बच्चे की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इससे कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या तीन सौ पहुंच गई। इसके अलावा केडीए क्वॉरंटीन हाउस से एक और ईटीसी लोको क्वॉरंटीन हाउस से 14 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इनके क्वॉरंटीन की अवधि 14 दिन पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed