{"_id":"5ea48e538ebc3e90541fe4d5","slug":"corona-ramadevi-news-knp5570499166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक महल और मसवानपुर हॉटस्पॉट, कोतवाली थाना नहीं किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक महल और मसवानपुर हॉटस्पॉट, कोतवाली थाना नहीं किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर लगातार हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को दो नए हॉटस्पॉट तलाकमहल और मसवानपुर बनाए गए हैं। अब शहर में कुल 26 हॉटस्पॉट बन गए हैं। हालांकि कोरोना संक्रमित सिपाही कोतवाली थाने के आवास में रहता था, ऐसे में कोतवाली थाने को न तो सील किया गया और न ही हॉटस्पॉट बनाया गया।
शनिवार को तीन सिपाहियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीनों की ड्यूटी कुलीबाजार में थी। इसमें दो सिपाही अनवरगंज थाने में रहते थे जबकि अन्य एक सिपाही परिवार के साथ कोतवाली थाने में बने आवास में रहता है। ये सभी सिपाही दो दिन पहले संक्रमित हुए सिपाही के संपर्क में आए थे। वहीं तलाक महल और मसवानपुर में भी मरीज मिले। पुलिस, मेडिकल और नगर निगर निगम की टीमें इन इलाकों में पहुंची। पूरा इलाका सैनिटाइज किया गया। तलाक महल और मसवानपुर को हॉटस्पॉट बनाया गया जबकि कोतवाली थाने को छोड़ दिया गया। संक्रमित सिपाही परिवार के साथ यहीं आवास में रहता था।
पुलिस अफसरों का कहना है कि सिपाही किसी से मिलता-जुलता नहीं था। वह पहले से क्वारंटीन था। इस कारण कोतवाली को हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया और न ही सील किया गया। एक सिपाही रायबरेली के भदोखर शंकरगंज के नरौरा गांव का है। वहीं दूसरा प्रयागराज में नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर और तीसरा सिपाही जिला सीतापुर के रामपुर पैगम्बरपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
कई अफसरों के हैं दफ्तर और आवास
कोतवाली में थानेदार के अलावा सीओ कोतवाली और एसपी पूर्वी का भी दफ्तर है। इसके अलावा आवास में अन्य पुलिसकर्मियों के परिवारीजन रहते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा इन तक पहुंचने का भी है। फिलहाल पुलिस अधिकारी समेत अन्य सभी एहतियात बरत रहे हैं।