फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

सिपाही के पिता एसपी इंटेलिजेंस के ड्राइवर, संक्रमण का खतरा

Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। लॉकडाउन में अदालतें बंद होने के बाद कुली बाजार में ड्यूटी कर रहे अभियोजन में तैनात सिपाही के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। सिपाही के पिता एसपी इंटेलिजेंस के ड्राइवर हैं। ऐसे में वह भी होम क्वारंटीन हो गए हैं। एसपी का कहना है कि वह काफी दिनों से ड्राइवर के संपर्क में नहीं थे।
विज्ञापन

सिपाही के माता-पिता और भाई भी कैंट थाने के आवासीय परिसर के अलग फ्लैट में रहते हैं। उसके पिता एसपी इंटेलिजेंस के ड्राइवर हैं। सिपाही के संक्रमित होने के बाद पुलिस अफसरों ने उसकी हिस्ट्री खंगाली तो इसकी जानकारी हुई। एसपी इंटेलीजेंस का कहना है कि उन्होंने काफी दिनों से ड्राइवर के साथ कहीं आनाजाना नहीं किया। यह जरूर है कि उनकी गाड़ी ड्राइवर ही रोज बाहर निकालता और खड़ी करता था। एहतियातन वह होम क्वारंटीन हो गए हैं। पुलिस अधिकारी सिपाही के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं कि वह किन-किन के संपर्क में रहा है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल से भी बन रही लंबी चेन
उधर, गुरुवार को संक्रमित मिले हेड कांस्टेबल के बारे में पता चला है कि वह अनवरगंज में ड्यूटी करता था। रायपुरवा में रुकता था और अधिकतर कलक्टरगंज थाने की मेस में खाना खाने जाता था। जब से इस सिपाही में कोरोना की पुष्टि हुई है, तब से कलक्टरगंज थाने के पुलिसकर्मी भी दहशत में हैं। यहां तक कि इंस्पेक्टर भी खौफ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed