{"_id":"5eadc1cc8ebc3e90470cee89","slug":"corona-positive-in-kanpur-kanpur-news-knp558181317","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव की अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव की अपडेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। पुलिस महकमे में कोरोना का संक्रमण कहर बनकर टूटा है। शनिवार को 11 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें एसएसपी दफ्तर में कोरोना सेल में तैनात एलआईयू की महिला इंस्पेक्टर और एसएसपी का पीआरओ भी शामिल है। पूर्व में पॉजिटिव आए आरआई द्वितीय की पत्नी और सिपाही की तीन साल की बेटी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। शहर में अब तक 24 पुलिसकर्मियों समेत कुल 237 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
शनिवार को जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिले अधिकतर सिपाही पुलिस लाइन में रहते हैं। पुलिस वालों के परिजनों का भी पॉजिटिव आना कम्युनिटी स्प्रेड की ओर इशारा कर रहा है। बाबूपुरवा में भी संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। इस इलाके की एक और गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। उसकी जांच निजी लैब से हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन को सूचना दी गई। अकेले बाबूपुरवा क्षेत्र में अब तक 23 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उधर, कोरोना संक्रमित बच्ची के पिता की रिपोर्ट इसी सप्ताह पॉजिटिव आई थी।
रायपुरवा थाने में तैनात सिपाही का परिवार अनवरगंज थाना परिसर स्थित आवास में रहता है। रायपुरवा क्षेत्र से ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा संक्रमित मिले सभी पुलिसकर्मी और आरआई द्वितीय की पत्नी पुलिस लाइन में रहते हैं। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रायपुरवा और बाबूपुरवा में सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर तक संक्रमण के चेन
एसएसपी के पीआरओ और उनके ही दफ्तर से संचालित कोरोना सेल में तैनात महिला एलआईयू इंस्पेक्टर के कोरोना संक्रमित होने से उनके कार्यालय तक संक्रमण की चेन पहुंच गई है। अब एसएसपी कार्यालय में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों और यहां आने वाले फरियादियों में भी कोरोना के संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो गया है।