{"_id":"5ec0506b8ebc3e909c3be4c6","slug":"corona-patients-recovering-faster-from-lucknow-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कानपुर में लखनऊ से तेज ठीक हो रहे कोरोना मरीज, शहर का रिकवरी रेट हुआ 67.74 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कानपुर में लखनऊ से तेज ठीक हो रहे कोरोना मरीज, शहर का रिकवरी रेट हुआ 67.74 फीसदी
Sun, 17 May 2020 02:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 May 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहतर हो गया है। लखनऊ में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 66.03 प्रतिशत है। जबकि शहर में शनिवार को 20 और मरीजों के ठीक होते ही रिकवरी रेट उछल कर 67.74 प्रतिशत पर पहुंच गया।
यहां अभी तक कोरोना संक्रमित आठ उन्हीं मरीजों की मौत हुई है जो अति गंभीर हालत में अस्पताल आए और सालों से किसी दूसरे गंभीर रोग से पीड़ित थे। इनमें से ज्यादातर की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर हो गई थी। इन आठ में सेे सात मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट भी मौत के बाद आई थी।
शनिवार को कांशीराम संयुक्त अस्पताल से 13 और हैलट के कोविड अस्पताल से सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन सभी की रिपोर्ट लगातार दो बार कोरोना निगेटिव आई। ऐसे में 20 मरीजों के रोगमुक्त होते ही शहर में कोरोना रिकवरी रेट 61.74 से बढ़कर 67.74 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
अब यहां कोरोना रोग मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 212 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 93 बचे हैं। कांशीराम और हैलट में भर्ती अभी कई और मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट आने वाली है।
अगर इनकी रिपोर्ट दूसरी बार भी निगेटिव आई तो रिकवरी रेट का ग्राफ का 75 फीसदी के ऊपर चला जाएगा। अभी तक ठीक हुए मरीजों में अधिकतर की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव रही है। और किसी मरीज को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है।
कोरोना पर एक नजर
अब तक प्राप्त कुल सैंपल- 7480
शनिवार को प्राप्त सैंपल-330
कोरोना संक्रमितों की संख्या-313
ठीक हुए मरीज-212
कोरोना एक्टिव केस-93
कुल मौत-आठ
शनिवार को सर्वे हुए घरों की संख्या -4027