फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona, kanpur, police

कोरोना संक्रमित गर्भवती और उसके पति पर एफआईआर, सैकड़ों संपर्क में आए

Sat, 25 Apr 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
corona, kanpur, police
रेलबाजार पुलिस ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमित गर्भवती और उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस के मुताबिक होम क्वारंटीन की सलाह के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन कर दंपति कुलीबाजार से रेलबाजार के फेथफुलगंज पहुंचा। इस दौरान महिला के संपर्क में सैकड़ों लोग आए हैं। शहर में संक्रमण फैलाने के मामले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। इन दोनों पर महामारी अधिनियम और लॉकडाउन उल्लंघन की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

रेलबाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी के मुताबिक फेथफुलगंज निवासी महिला की कुली बाजार में ससुराल है। पिछले कुछ दिनों से वह यहीं पर रह रही थी। करीब 39 वर्षीय यह महिला आठ माह की गर्भवती है। हॉटस्पॉट कुलीबाजार में रहने के चलते उसका सैंपल लिया गया था। गुरुवार को वह हैलट में अपना इलाज कराने गई थी। इसके बाद महिला कुलीबाजार न जाकर अपने मायके फेथफुलगंज चली गई। शुक्रवार को रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। यह जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के आधार कार्ड में नाम व पता गलत दर्ज है। शुरुआत में पुलिस व मेडिकल टीम कुलीबाजार पहुंची लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद महिला के मायके में होने की जानकारी हुई। उसे वहां से कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही महिला की मां, पिता, दो भाई, दो बहन व पति को नारायणी हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक गर्भवती महिला के घर के आसपास रहने वाले करीब 50 लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। साथ ही कहा गया है कि अगर किसी में बीमारी का कोई लक्षण महसूस हो तो तुरंत पुलिस, मेडिकल या फिर प्रशासन को जानकारी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed