फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

सोती रही पुलिस, हॉटस्पॉट से निकल गया परिवार

Sun, 21 Jun 2020 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट शिवनगर बस्ती के बाहर पुलिस सोती रही और घर में क्वॉरंटीन पूरा परिवार क्षेत्र से बाहर निकल गया। शनिवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने क्वॉरंटीन परिवार के घर पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने परिवार से फोन पर संपर्क कर उसे घर लौटने के लिए दो घंटे का समय दिया। उधर, इस लापरवाही के चलते सभी के होश उड़े नजर आए।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट शिवनगर बस्ती से करीब 46 कोरोना संक्रमित मिले थे। इस हॉटस्पॉट में लोगों के आने-जाने पर रोक है। इसी बस्ती में रहने वाले नामित पार्षद के परिवार में भी पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। छोटे भाई के तीन साल के बेटे में भी संक्रमण की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे घर पर ही माता-पिता के साथ होम क्वॉरंटीन किया था।
विज्ञापन

दोबारा जांच करने के लिए शनिवार को टीम पहुंची तो पता चला कि बच्चा अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ फतेहपुर में किसी रिश्तेदार के यहां शादी में भाग लेने चला गया। यह सुनते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हॉटस्पॉट से बाहर निकलने के बारे में ड्यूटी पर तैनात जनतानगर चौकी इंचार्ज से पूछा गया तो उन्होंने भी इसकी जानकारी से इंकार किया। इसके बाद परिजनों को फोन कर दो घंटे के भीतर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया। हालांकि, दो घंटे बीतने के बाद भी परिवार फतेहपुर से नहीं लौट सका था। अब स्वास्थ्य विभाग को डर सता रहा है कि अगर बच्चा अभी भी पॉजिटिव होगा तो संक्रमण की चेन बन चुकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed