फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona, kanpur

प्रदूषण घटा तो नहीं सता पा रही उमस वाली गर्मी

Fri, 01 May 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona, kanpur
कोरोना के चलते लॉकडाउन से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार वातावरण में प्रदूषण के कणों की मात्रा पूरी तरह समाप्त हो जाने से अप्रैल माह तक उमस महसूस नहीं की गई। ऐसा गर्मी के मौसम में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन

वातावरण में मौजूद नमी प्रदूषित कणों से मिलकर एक परत के रूप में जमा हो जाती है। जिससे जमीन की ऊर्जा आसमान में जाने के बजाय जमीन से करीब तीन किलोमीटर ऊपर ही जमा रहती है। इससे वातावरण में उमस जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। लेकिन इस बार वातावरण में प्रदूषण की मात्रा पिछले करीब एक महीने से पूरी तरह खत्म है। यही वजह है कि अभी तक लोगों को उमस भरी गर्मी नहीं सता पाई है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) स्थित मौसम इकाई के अनुसार वर्ष 2017, 2018 एवं 2019 की तुलना में इस वर्ष अप्रैल महीने में न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2017 के अप्रैल महीने में सबसे न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 18.6 डिग्री सेल्सियस व वर्ष 2019 के अप्रैल में सबसे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। जबकि इस बार 2020 के अप्रैल महीने में सबसे न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी वजह यह है कि प्रदूषण मुक्त वातावरण में जमीन से उठने वाली ऊर्जा आसानी से ऊपर निकल जा रही है। जिससे जमीन का वातावरण ठंडा महसूस रहा है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि प्रदूषण न होने की वजह से दिन के समय सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर आ रही हैं। इससे धूप तो तेज हो रही है लेकिन नमी और प्रदूषण के बीच कोई संबंध नहीं होने से उमस भरी गर्मी नहीं पड़ रही है। यही वजह है कि वातावरण काफी अच्छा और हल्का महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed