फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona infected patient died in Kanpur, 1923 people died in city so far

Corona In Kanpur: कानपुर में कोरोना संक्रिमत एक और मरीज ने तोड़ा दम, शहर में अब तक 1923 लोगों की मौत

Mon, 08 Aug 2022 08:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Aug 2022 08:06 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि लोग एहतियात बरतें। बाहर मास्क लगाकर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जो पहले से किसी मर्ज के रोगी हैं, उन्हें अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। तीन दिन के अंदर हैलट में कोरोना के दो रोगियों की मौत हो गई है।
 

विज्ञापन
corona infected patient died in Kanpur, 1923 people died in city so far
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के हैलट में एक और कोरोना रोगी की मौत हो गई है। रोगी को एक निजी अस्पताल से अति गंभीर हालत में रेफर किया गया था। कोविड अस्पताल पहुंचने के बाद तीन घंटे के अंदर रोगी की मौत हो गई। रोगी इंद्रा नगर बांदा का रहने वाला है लेकिन उसे अभी नगर के आंकड़ों में जोड़ा गया है। इसके अलावा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पांच रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। नगर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि लोग एहतियात बरतें। बाहर मास्क लगाकर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जो पहले से किसी मर्ज के रोगी हैं, उन्हें अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। तीन दिन के अंदर हैलट में कोरोना के दो रोगियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


दोनों रोगी अति गंभीर हालत में निजी अस्पतालों से रेफर होकर आए थे। शनिवार रात 11.30 बजे इंद्रानगर बांदा के रहने वाले रोगी लक्ष्मीकांत (35) को अति गंभीर हालत में हैलट में भर्ती किया गया था। हैलट के मैटरनिटी विंग कोविड अस्पताल में डॉक्टरों की टीम रोगी के इलाज में जुटी थी लेकिन तीन घंटे के अंदर उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज मेडिसिन विभाग की डॉ. अल्पिका शुक्ला के अंडर में भर्ती था। डॉ. एसके गौतम ने बताया कि लक्ष्मीकांत को लिवर सिरोसिस था। इसके पहले रोगी का इलाज स्वरूपनगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

यहां-यहां मिले संक्रमित

कोरोना के नए संक्रमित उर्सला, किदवईनगर, आईआईटी, नारामऊ, कौशलपुरी, विश्व बैंक  बर्रा, नौबस्ता, स्वरूपनगर, तात्याटोपे नगर, नवाबगंज, आईजी आफिस आदि स्थानों पर मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 2,227 लोगों की सैंपलिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed