{"_id":"5f0744768ebc3e63a04d2f78","slug":"corona-in-unnao-corona-infected-mother-daughter-run-away-from-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: एंबुलेंस से उतरकर भागीं कोरोना संक्रमित मां-बेटी, तलाश में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: एंबुलेंस से उतरकर भागीं कोरोना संक्रमित मां-बेटी, तलाश में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस
Thu, 09 Jul 2020 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के बिछिया कस्बे के मोहल्ला तालिब सराय में कोरोना संक्रमित मिलीं मां-बेटी कोविड अस्पताल में एंबुलेंस रुकते ही उतरकर भाग निकलीं। स्वास्थ्य टीम ने दोनों का पीछा किया लेकिन वह भाग गईं। स्वास्थ्य टीम ने पुरवा कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी मां-बेटी की रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद एंबुलेंस से दोनों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज से बिछिया कोविड अस्पताल लाया गया था। एंबुलेंस रुकने पर जैसे ही दरवाजा खोला गया मां-बेटी भाग निकलीं।
स्वास्थ्य कर्मियों ने पीछा किया। लेकिन कोरोना संक्रमित होने से उन्हें किसी ने पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। दोनों के भागने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार को सूचना देने के साथ ही पुरवा कोतवाली में भी सूचना दे दी है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पुलिस के साथ स्वास्थ्य टीम उनकी तलाश कर रही है। जैसे ही दोनों मिलती हैं भर्ती कराया जाएगा।