{"_id":"6272bf66243bc327b8141370","slug":"corona-in-kanpur-report-of-four-including-iit-professor-came-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Kanpur: शादी पार्टियों में गए, कोरोना लेकर लौटे, आईआईटी के प्रोफेसर समेत चार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Kanpur: शादी पार्टियों में गए, कोरोना लेकर लौटे, आईआईटी के प्रोफेसर समेत चार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Wed, 04 May 2022 11:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 May 2022 11:32 PM IST
सार
कानपुर में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 47 हो गई है। एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 12 मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि लोगों ने अगर लापरवाही की और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क गए तो संक्रमण का फैलाव तेज हो सकता है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी पार्टियों की मौज-मस्ती में लोग न मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे हैं। इस लापरवाही से लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। बुधवार को चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनका ब्यौरा पता किया गया तो सभी शादी में गए थे। उसके बाद जुकाम-खांसी शुरू हो गई।
अच्छा यह है कि सभी को वैक्सीन लगी थी, जिसकी वजह से संक्रमण का लोड अधिक नहीं है। इनमें एक आईआईटी के प्रोफेसर और एक स्टाफ है। इसके अलावा एक संक्रमित की गोवा की हिस्ट्री है। वह भी कहीं शादी पार्टी में गए थे। आईआईटी में अभी तक आठ लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
इसके अलावा नए संक्रमितों में एक सूर्य विहार का है और एक नवाबगंज का। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। नगर में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 47 हो गई है। एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 12 मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि लोगों ने अगर लापरवाही की और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क गए तो संक्रमण का फैलाव तेज हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4201 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है।