फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: Record 1274 New Infected found, Three Killed

Corona In Kanpur: रिकॉर्ड 1274 नए संक्रमित मिले, तीन की मौत, रात्रि कर्फ्यू का नहीं दिख रहा असर

Tue, 13 Apr 2021 11:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 13 Apr 2021 11:29 PM IST
सार

कानपुर में कोरोना हर दिन के साथ बेकाबू होता जा रहा है। आज रिकॉर्ड 1274 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए रात्रि कर्फ्यू भी बेअसर साबित हो रहा है

विज्ञापन
Corona In Kanpur: Record 1274 New Infected found, Three Killed
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लागू रात्रि कर्फ्यू भी बेअसर साबित हो रहा है। मंगलवार को शहर में रिकॉर्ड 1274 नए संक्रमित मिले। दो दिन पहले 11 अप्रैल को 917 संक्रमित मिले थे, जो अब तक का रिकॉर्ड था। साथ ही तीन और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5829 हो गई है। कोरोना का संक्रमण अब समूचे परिवार को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अपीलों के बाद भी लोगों के मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में अनदेखी मुसीबत बन रही है।
विज्ञापन


हैलट, एसपीएम अस्पताल और रामा मेडिकल कॉलेज में एक-एक रोगी की मौत हुई है। किदवईनगर के रहने वाले 66 साल के वृद्ध की हैलट, स्वरूपनगर के रहने वाले 75 साल के वृद्ध की एसपीएम अस्पताल में मौत हुई। दोनों रोगियों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन था। कोरोना संक्रमण के बाद निमोनिया भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सोमवार को रामा मेडिकल कॉलेज में 49 साल के व्यक्ति की मौत हुई थी। मौत का आंकड़ा पोर्टल पर मंगलवार को अपडेट किया गया। हैलट में आठ रोगियों का गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया है। शहर में अब तक कुल 39 हजार 888 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 33 हजार 159 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 153 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। 143 होम आइसोलेशन और 10 अस्पतालों में कोरोना संक्रमण मुक्त हुए।

हर दिन 407 एक्टिव केस
अप्रैल महीने में कोरोना के संक्रमण के फैलाव की गति अधिक तेज हो गई है। पहली अप्रैल को एक्टिव केस 538 थे। 13 अप्रैल को यह संख्या 5829 पहुंच गई। अप्रैल के 13 दिनों में 5291 एक्टिव केस बढ़े हैं। इस तरह एक दिन में औसत 407 एक्टिव केस बढ़े हैं।

8029 संदिग्धों के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 8029 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। विशेष सर्विलांस के तहत 667 लोगों को चिह्नित करके सैंपल लिया गया। इनमें कोरोना के लक्षण थे। साथ ही 7362 सैंपल रुटीन में लिए गए। इनमें निजी पैथोलॉजी के सैंपल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed