फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: All beds of Covid hospitals full

Corona In Kanpur: कोविड अस्पतालों के सभी बेड फुल, होम आइसोलेट हुए एक भी मरीज की बिगड़ी हालत तो क्या होगा

Fri, 16 Apr 2021 04:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Apr 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: All beds of Covid hospitals full
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
कोविड स्टेटस वाले कानपुर के नौ अस्पतालों के गुरुवार को सभी 1327 बेड फुल हो गए। बुधवार को इन अस्पतालों में 620 बेड खाली थे। गुरुवार को 18 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई तो 638 बेड खाली हो गए। लेकिन गुरुवार को ही 1290 संक्रमित बढ़ने से सारे बेड फुल गए। बाकी बचे 652 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। यदि इनमें से किसी की हालत बिगड़ती है तो उसे भर्ती करने का संकट खड़ा हो जाएगा। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि बेड की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


आज से हैलट के वार्ड तीन में भर्ती होंगे कोविड रोगी
कानपुर। हैलट के वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार से कोरोना के रोगी भर्ती किए जाएंगे। वार्ड तीन में अभी तक वैक्सीनेशन सेेंटर चल रहा था। अब सेंटर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सेंटर में चलेगा। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड खाली कराकर इसमें बेड की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed