फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: ADM City and 457 corona infected including three doctors

Corona In Kanpur: एडीएम सिटी, तीन डॉक्टरों समेत 457 कोरोना संक्रमित, संक्रमण फैलने से दहशत का माहौल

Sat, 15 Jan 2022 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Jan 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: ADM City and 457 corona infected including three doctors
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एडीएम सिटी अतुल कुमार, मेडिकल कालेज मेडिसिन विभाग के एक चिकित्सा शिक्षक और दो रेजीडेंट डॉक्टर समेत 457 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ज्यादातर मोहल्लों में संक्रमण फैलने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि शुक्रवार को किसी में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सभी संक्रमितों की ओमिक्रान की जांच कराई जा रही है। सक्रिय मरीज बढ़कर 1843 हो गए हैं। हैलट से दो मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। 39 अन्य मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। विशेष सर्विलांस अभियान के तहत टीमें घर-घर सर्वे कर रही हैं। इन टीमों ने कोरोना के लक्षण वाले आठ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इन मोहल्लों में मिले कोरोना मरीज
आईआईटी, जीएसवीएम मेडिकल कालेज, एचबीटीयू, सीएसजेएमयू, लाटूश रोड, किदवई नगर, काकादेव, पनकी, केडीए कालोनी, सनिगवां, मंगला विहार, राखी मंडी, कृष्णापुरम, दादा नगर, साकेत नगर, इंदिरा नगर, नौबस्ता, गोविंद नगर, विनायकपुर, गोविंदनगर, चुन्नीगंज, जूही, खलासी लाइन, मीरपुुर, जाजमऊ, बेकनगंज, आजाद नगर, कल्याणपुर, कलक्टरगंज, कैंट, मूलगंज, चकेरी, बिधनू, नवाबगंज, रतनपुुर, मोती विहार, बिरहाना रोड, घुुमनी बाजार, बंगाली मोहाल, धनकुट्टी, मूलगंज, मंधना, पतारा, शास्त्री नगर, विष्णुपुरी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लू ओपीडी में आने वाले 68 फीसदी संक्रमित
कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को हैलट की फ्लू ओपीडी में जांच कराने पहुंचने वालों में से 68 फीसदी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल में 15 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। रात में जालौन की कोरोना संक्रमित एक महिला मरीज को भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने कांशीराम अस्पताल में कोरोना के इलाज के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। (ब्यूरो)


विवि में मिले 12 पॉजिटिव
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को सौ लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई थी। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में आठ संक्रमित मिले हैं। अभी तक विवि में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, समेत 19 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, एचबीटीयू में तीन छात्र पॉजिटिव मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed