फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: 6 old people died due to corona, 362 infected

Corona In Kanpur: कोरोना से 6 वृद्धों की मौत, 362 संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या 22000 के पार

Fri, 18 Sep 2020 11:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: 6 old people died due to corona, 362 infected
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
कोरोना से शुक्रवार को छह और मरीजों की मौत हो गई। सभी वृद्ध थे जबकि 362 नए संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल 573 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या 22000 का आंकड़ा पार करते हुए 22189 हो गई है। इनमें 16699 रोगी कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन


एक्टिव केस 4917 हैं। मरीजों में कोरोना का वायरल लोड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।कोरोना संक्रमित किदवई नगर निवासी 81 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय महिला, दबौली निवासी 58 वर्षीय महिला, गोविंद नगर निवासी 66 वर्षीय पुरुष, जाजमऊ निवासी 61 वर्षीय पुरुष और रामादेवी निवासी 80 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


 

इनमें से दो की मौत हैलट, एक की कांशीराम चिकित्सालय, एक की नारायणा मेडिकल कालेज, एक की एयरफोर्स हास्पिटल और एक मरीज की घर में मृत्यु हुई। इन मरीजों की डायबिटीज, हाइपरटेंशन सहित अन्य बीमारियां भी थीं।

इन मोहल्लों में मिले नए संक्रमित 
बर्रा, नारामऊ, मकराबटगंज, कल्याणपुर, जाजमऊ, यशोदा नगर, जवाहर नगर, गांधी नगर, अशोक नगर, हर्ष नगर, स्वरूप नगर, रावतपुर, गीता नगर, पांडु नगर, नवीन नगर, कौशलपुरी, चकेरी, लाजपत नगर, शास्त्री नगर, बसंत विहार, किदवई नगर, परमट, जनरलगंज, मसवानपुर आदि।

35 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी
कानपुर। कोरोना का इलाज करा रहे 35 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हो गए। इनकी अस्पताल से छुट्टी की गई। अब तक 5836 मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी हो चुकी है। इसी तरह शुक्रवार को 301 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अब तक 10863 मरीज होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए शुक्रवार को कुल 6539 सैंपल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed