फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona deceased dependents start getting 50 thousand

यूपी: कोरोना मृतक आश्रितों को 50 हजार मिलना शुरू, कानपुर में 1905 में से 391 ने ही किया आवेदन, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 27 Nov 2021 01:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Nov 2021 01:48 PM IST
सार

एडीएम फाइनेंस ने बताया कि 1905 की लिस्ट के अलावा भी कोरोना से मरने वालों के आश्रितों के आवेदन लिए जा रहे हैं। इनको भी मुआवजा राशि दी जाएगी। आवेदन के साथ मृतक की कोविड रिपोर्ट अनिवार्य है।

विज्ञापन
Corona deceased dependents start getting 50 thousand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी सरकार ने कोरोना मृतक आश्रितों को 50-50 हजार रुपए देने का एलान किया था। पूरे प्रदेश में इस व्यवस्था को लागू किया गया था। कानपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या ऑन रिकॉर्ड 1905 है। इसमें अभी तक 391 मृतकों के आश्रितों ने आवेदन किया है। इनमें से 50 के अकाउंट में 50-50 हजार रुपए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन

एडीएम फाइनेंस दयानंद प्रसाद ने बताया कि 1 से 12 नवंबर के बीच जमा हुए फॉर्म का वेरिफिकेशन कराया गया। वेरिफिकेशन होने के बाद ही संबंधित के अकाउंट में मुआवजा राशि भेजी गई है। बता दें कि कोरोना से मृतकों की संख्या के मुकाबले आवेदन बेहद कम आए हैं। 1 नवंबर से अब तक केवल 391 फॉर्म ही जमा हो सके हैं।

विज्ञापन

लिस्ट के अलावा भी लिए जा रहे आवेदन
एडीएम फाइनेंस ने बताया कि 1905 की लिस्ट के अलावा भी कोरोना से मरने वालों के आश्रितों के आवेदन लिए जा रहे हैं। इनको भी मुआवजा राशि दी जाएगी। आवेदन के साथ मृतक की कोविड रिपोर्ट अनिवार्य है। बिना इसके आवेदन को स्वीकर नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज देने होंगे 
आरटीपीसीआर, एंटीजन या सीटी स्कैन रिपोर्ट की फोटोकॉपी, मृत्यु प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी, मृतक आश्रित की बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।

दूसरी लहर में ज्यादा मौतें
कोरोना की पहली लहर में 33 हजार 14 लोग संक्रमित हुए थे। इनमें से 838 की मृत्यु हुई थी। दूसरी लहर में 49 हजार 912 लोग संक्रमित हुए। इनमें 1067 की मृत्यु हुई थी। यह आंकड़ा हैलट और कोविड अस्पतालों में भर्ती होने के बाद जान गंवाने वालों का है, जो लोग निजी पैथोलॉजी की जांच में पॉजिटिव आए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, उनकी कहीं गिनती ही नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed