{"_id":"5e64b7ac8ebc3ec748303781","slug":"corona-can-affect-the-desires-of-cricket-lovers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच पर कोरोना का कहर, धीमी कर दी गई टिकटों की बिक्री, पास पूरी तरह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच पर कोरोना का कहर, धीमी कर दी गई टिकटों की बिक्री, पास पूरी तरह से बंद
Sun, 08 Mar 2020 03:26 PM IST
शिखा पांडेय
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Mar 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का असर खेलों पर भी पड़ने लगा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 15 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच की टिकटों की बिक्री धीमी कर दी गई है। पास तो पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं।
दरअसल, शुक्रवार को ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बयान में कहा है कि मैच तो होंगे, भले दर्शक न आएं। इसके बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने टिकटों की बिक्री कम कर दी है।

अधिकारियों को आशंका है कि कहीं टिकटों के रुपये वापस न करने पड़ें। साउथ अफ्रीका सीरीज खेलने भारत आ रही है। एक मैच यूपीसीए को भी मिला है। यह 15 मार्च को इकाना स्टेडियम में होना है।
टिकटों की बिक्री ऑनलाइन चल रही है। यूपीसीए के पदाधिकारियों के मुताबिक कोरोना के खौफ के चलते टिकटों की बिक्री धीमी है, बीसीसीआई अध्यक्ष के बयान के बाद इसे और भी धीमा कर दिया गया है। 50 हजार की दर्शक दीर्घा वाले इकाना स्टेडियम की अभी 25-30 प्रतिशत टिकटें बिकी हैं।

यदि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बिना दर्शकों के मैच कराने का निर्णय लेता है तो हमलोग भी उसे स्वीकार करेंगे। फिलहाल अभी टिकट की बिक्री भी काफी कम हुई। बयान के बाद और भी कम कर दी गई है। होली के बाद इस पर मिलकर निर्णय लिया जाएगा। - युद्धवीर सिंह, सचिव, यूपीसीए